सेना के सम्मान में कांग्रेस ने जबलपुर में भरी हुंकार

कमलनाथ, दिग्विजय, बघेल, पटवारी, सिंघार चौधरी हुए शामिल
कटनी की चारों विधानसभा से पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
कटनी । जबलपुर में आयोजित भारतीय सेना के सम्मान में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में आयोजित “जय हिंद सभा” में कटनी जिला कांग्रेस अध्यक्ष करण सिंह चौहान के नेतृत्व में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जबलपुर पहुंचे।
जय हिंद सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कांग्रेस आज सेना के सम्मान में सैनिकों द्वारा ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के खिलाफ जो शौर्य एवं पराक्रम दिखाया है उसके लिए हम कांग्रेस जन धन्यवाद देने के लिए एकत्र हुए हैं। इस अवसर पर शहीद सैनिक के परिवार को सम्मानित किया प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा भारतीय सेना के सैनिकों के चरणों को मैं नमन करता हूं अमेरिका की मध्यस्थता से भारत को अपमान देखना पड़ रहा है।
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार, राज्यसभा सांसद विवेक तंखा, पूर्व मंत्री विधायक लखन घनघोरिया, पूर्व मंत्री तरुण भनोट, राष्ट्रीय सचिव रणवीर सिंह लोचव आदि नेताओं ने भी संबोधित किया ।
कार्यक्रम में कटनी जिला कांग्रेस अध्यक्ष करणसिंह चौहान, पूर्व विधायक सौरभ सिंह, पूर्व विधायक निशित पटेल, पूर्व अध्यक्ष गुमान सिंह, प्रदेश सचिव नीरज सिंह बघेल, जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अमित शुक्ला, कार्यवाहक अध्यक्ष राजा जगवानी, कार्यवाहक अध्यक्ष अजय कछवाहा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अंशु मिश्रा, शुभम मिश्रा, मीनाक्षी बालवी, कोषाध्यक्ष प्रेम बत्रा, ब्लॉक अध्यक्ष ईश्वर बहरानी, विकास निगम, प्रदीप त्रिपाठी, आनंद मिश्रा, रविंद्र सिंह छोटू, आनंद पटेल, अजय खटीक, रामचंद्र मूलवानी, विजय चंदवानी, मंजू निषाद, कल्पना पाठक, हेमा शर्मा, मुमताज बेगम, माया चौधरी, प्रमिला मरावी, अभय खरे, राजमणि तिवारी, अजय जैसवानी, अजय गोटिया, तेज प्रताप खतौली आदि सहित सैकड़ो कांग्रेस जन उपस्थित रहे।



