हर्ष और उल्लास से मनाया रंगपंचमी का त्योहार
रिपोर्टर : संजय द्विवेदी
रायसेन। गैरतगंज हिन्दू उत्सव समिति के नेतृत्व में रंगपंचमी का त्योहार हर्ष उल्लास से मनाया गया नगर के पीडब्ल्यूडी प्रांगण में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिस में गणमान्य नागरिक और व्यपारीओ ने एकदूसरे को रंग गुलाल लगा कर रंगपंचमी की शुभकामनाएं दी पीडब्ल्यूडी प्रांगण में होली मिलन समारोह के बाद ढोल नगाड़ों रंग गुलाल के साथ युवा वर्ग मुख्य सड़को पर लिकले रास्ते मे मिलने वाले राहगीरों को रंगगुलाल कर शुभकामनाएं दी। रंगपंचमी में शामिल हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष सुनील हिन्दू, श्री मंदिर समिति अध्यक्ष पं मुकेश शर्मा, पूर्व हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष अशोक ठाकुर, मुस्लिम त्यौहार कमेटी अध्यक्ष मोहम्मद उमर, गिरीश चन्देल, विनेश साहू, देवेन्द्र श्रीवास्तव, तरुण नायक, अर्पित पचौली, केशव धाकड़, राजेश शर्मा (हीरो), संजय द्विवेदी, विपिन गुप्ता, गगन शर्मा, पवन साहू, विपुल मेहरा, अमन शर्मा, राहुल साहू के साथ भारी संख्या में जुलूस निकल कर एक दूसरे को रंग गुलाल लगा कर शुभकामनाएं दी



