मध्य प्रदेश

ऑडियो वायरल, पुलिस ने की महिला से अभद्रता

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन ।
रायसेन जिले के सुल्तानपुर थाने के तहत एक महिला ने जब पुलिस के डायल 100 पर मदद की गुहार लगाई तो गुहार लगाने वाली महिला को आरक्षक राजपाल सिंह राजपूत द्वारा गालियों के साथ सम्मान दिया गया, महिला और पुलिस कर्मी के बीच हुई बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।जानकारी के मुताबिक महिला सुल्तानपुर वार्ड नंबर 15 दुनाए की रहने वाली है । जिसका ऑडियो वायरल हुआ, वहीं जब इसकी जानकारी रायसेन एसपी विकाश कुमार शाहवाल एएसपी अमृत मीणा को मिली। तब एसपी रायसेन ने आरक्षक राजपाल सिंह राजपूत (राजा) को लाइन अटैच कर दिया गया है। इस मामले में एडिशनल एसपी अमृत मीणा का कहना है कि आगे की जांच करके विभागीय कार्यवाही की जाएगी।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जहां एक ओर महिलाओं का सम्मान किया जा रहा है तो दूसरी तरफ झगड़े की सूचना डायल 100 पर देना महिला को भारी पड़ गया। डायल 100 पुलिस वाहन पर तैनात पुलिसकर्मी ने महिला के साथ मोबाइल फोन पर बदतमीजी की । हालांकि जिला पुलिस अधीक्षक ने तत्काल आरक्षक को लाइन हाजिर कर दिया है।

Related Articles

Back to top button