धार्मिकमध्य प्रदेश

बजरंग दल ने तहसीलदार व थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर से प्रारंभ होने जा रही है उस संदर्भ में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल प्रखंड उमरियापान के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को उमरियापान नायब तहसीलदार साक्षी शुक्ला, व थाना प्रभारी दिनेश तिवारी को ज्ञापन सौंपा है। कार्यकर्ताओं ने मांग कि है कि नगर में किसी भी प्रकार की मांसाहारी दुकान, मुर्गा, मछली, मटन, अंडा, इन सभी की दुकान नवरात्रि में नौ दिनों तक पूर्णत: बंद रहेगी। ज्ञापन में उल्लेख है कि नगर में किसी भी प्रकार की मांस दुकान अगर नवरात्रि में संचालित करता है तो बजरंग दल अपने स्तर पर कार्रवाई करेगा। देवी पंडालों, गरबा उत्सव में वेधर्मी एवं संदिग्ध तत्वों का प्रवेश प्रतिबंधित किया जाए। आयोजनों में अश्लील एवं फिल्मी गीतों का प्रयोग निषिद्ध हो, केवल पारंपरिक एवं भक्ति संगीत का उपयोग किया जाए। देवी पंडालों में पुरुष व महिलाएं मर्यादित वस्त्र पहनकर ही प्रवेश करें। ज्ञापन सौंपते वक्त प्रखंड अध्यक्ष प्रवीण गर्ग, मंत्री अरविंद गुप्ता, संयोजक कान्हा सोनी, गोलू सोनी, धीरज दहिया, अतुल असाटी, अमित दहिया, ललित काछी, राहुल असाटी, शनि दहिया, अभिषेक यादव, अर्जुन चक्रवर्ती, राज चौरसिया, हरिओम चौरसिया, संगम रजक, धीरज सोनी, शनि दहिया आदि कार्यकर्ताओं की उपस्तिथि रही।

Related Articles

Back to top button