धार्मिक

हनुमान जन्मोत्सव पर बजरंग दल निकालेगा भव्य शोभायात्रा

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान । विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल नगर उमरियापान के कार्यकर्ताओं ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। इसके लिए तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं।
कार्यक्रम का आयोजन नगर के प्राचीन बड़ी माई मंदिर में किया जाएगा । इस अवसर पर अखंड रामायण पाठ, हवन, भंडारा तथा विशाल शोभायात्रा का आयोजन होगा । शोभायात्रा में विभिन्न प्रकार की आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
कार्यकर्ताओं ने समस्त हिंदू समाज, माताओं एवं बहनों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
शोभायात्रा बड़ी माई मंदिर से प्रारंभ होकर झंडा चौक, संन्यासी मंदिर, अथैया मोहल्ला, सोनी मोहल्ला, कटरा बाजार, आजाद चौक एवं न्यू बस स्टैंड से होते हुए पुनः बड़ी माई मंदिर में समाप्त होगी।

Related Articles

Back to top button