बसंत मिश्रा किसान संघ के तहसील अध्यक्ष निर्वाचित

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । भारतीय किसान संघ जिला कटनी तहसील ढीमरखेड़ा की बैठक विगत दिवस चौरसिया मंगल भवन उमरियापान में संपन्न हुई । बैठक में सदस्यता वर्षोंप्रांत तहसील ढीमरखेड़ा की नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन कार्य संपन्न हुआ। निर्वाचन अधिकारी एवं प्रांतीय अधिकारी नंदकिशोर परौहा, प्रहलाद पटेल, जिला मंत्री राजेंद्र पटेल, जिला अध्यक्ष ज्ञानचंद की उपस्थिति में बसंत मिश्रा को तहसील अध्यक्ष एवं आशीष चौरसिया को तहसील मंत्री निर्वाचित किया गया। निर्वाचन उपरांत दोनों पदाधिकारीयों सहित उपस्थित जनों ने बड़ी माई मंदिर व कटरा बाजार स्थित हनुमान मंदिर में जाकर दर्शन किया एवं आशीर्वाद लिया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजीलाल पौराणिक तथा किसान संघ के पूर्व अध्यक्ष चमन लाल काछी, कालूराम चौरसिया, भाजपा जिला मंत्री बिजय दुबे, जयप्रकाश चौरसिया, मीडिया प्रभारी पारस पटेल, बृजेश पटेल, रामजी ब्यौहार, गया प्रसाद चौरसिया, दिनेश चौरसिया, विजय पटेल, सतीश चौबे, अश्वनी शुक्ला सहित समस्त भारतीय किसान संघ के सदस्यों ने दोनों निर्वाचित पदाधिकारीयों को हार्दिक बधाई व शुभकामनायें प्रेसित किया । जय जवान जय किसान जय बलराम जय हिंद के नारों के साथ बैठक को संपन्न कराया गया ।



