वसूली के लिये कर दी पिटाई

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । उमरियापान थाना अंतर्गत ग्राम भनपुरा नगर के पास एक व्यक्ति द्वारा जबरन वसूली की मांग की गई और मांग पूरी न करने पर हमला कर चोटे पहुंचा गई।
उमरियापान थाना प्रभारी सेल्वाराज पिल्लई ने जानकारी देते हुये बताया कि सोनू राम पिता धनीराम चौधरी उम्र 27 साल निवासी खाम्हा द्वारा इस बावत् रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मामला विवेचना में लिया जाकर फरियादी की शिकायत पर आरोपी जवाहर सिंह एवं राजेन्द्र सिंह दोनो निवासी ग्राम मगरधा पर धारा 327 34 ताहि के तहत मामला दर्ज किया गया।
0000000000000
हत्या की नियत से युवक पर कर दी मारपीट
उमरियापान । उमरियापान थाना अंतर्गत ग्राम गनियारी में हत्या की नियत से एक युवक पर पांच लोगों ने हमला कर गंभीर चोटे पहुंचा दी। युवक को ईलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका ईलाज जारी है।
उमरियापान थाना प्रभारी सेल्वाराज पिल्लई ने जानकारी देते हुये बताया कि फरियादी शिव प्रसाद पिता महेश प्रसाद चौधरी उम्र 38 साल निवासी जुझारी थाना गोसलपुर जिला जबलपुर के साथ गंभीर मारपीट कर हत्या करने की कोशिश की गई। फरियादी की रिपोर्ट पर मामला पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया और आरोपी कंछेदी उर्फ चोखे चौधरी, विष्णु चौधरी, हीरालाल चौधरी, सरोज बाई, कल्लू बाई सभी निवासी गनियारी के द्वारा फरियादी पर एक राय होकर मारपीट और जान से मारने की कोशिश की गई। फरियादी की शिकायत पर आरोपियों पर 307, 34 भारतीय दंड विधान का मामला पंजीबद्ध किया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।
0000000000
चरित्र पर उठाई उंगली, तो नाबालिग बेटे के साथ पीट.पीटकर कर दी पति की हत्या
उमरियापान l एनकेजे थाना क्षेत्र के जूली गांव में युवक की उसकी पत्नी और 15 साल के बेटे ने हत्या कर दी। पति पत्नी पर चरित्र संदेह करता था। इसी को लेकर दोनों के बीच रोज विवाद होता था।
मंगलवार रात पति और पत्नी के बीच चरित्र संदेह को लेकर विवाद हो रहा था। विवाद के बीच पत्नी और नाबालिग बेटे ने गुस्से में आकर कपड़ा धोने वाली मोगरिया से हमला कर दिया। हमला इतनी जोर से हुआ कि उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि जुहली गांव के पटेल मोहल्ला निवासी प्रदीप पटेल की हत्या उसकी पत्नी और नाबालिग बेटे ने कर दी। पति चरित्र संदेह को लेकर अपनी पत्नी ममता पटेल से विवाद कर रहा थाए इसी बीच पत्नी और उसके बेटे ने कपड़ा धोने वाली मोगरिया से हमला कर दिया। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।



