मध्य प्रदेश

कैबिनेट बैठक के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ यादव ने रानी दुर्गावती जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि की अर्पित

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। तेज, शौर्य, पराक्रम और अदम्य साहस की परिचायक रानी दुर्गावती की 500वीं जन्म जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने वीरांगना रानी दुर्गावती जी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें सादर नमन किया।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव दमोह के सिंग्रामपुर में कैबिनेट बैठक के पूर्व सर्वप्रथम रानी दुर्गावती जी की प्रतिमा स्थल पर पहुंचे। पुष्पांजलि के पश्चात उन्होंने गोंड समाज के पदाधिकारियों एवं समाज जनों, बालिकाओं से भेंट की और लोक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति भी देखी।
दुर्गाष्टमी के दिन जन्मीं रानी दुर्गावती ने बिल्कुल उनके नाम के अनुरूप ही वीरता, पराक्रम और सुशासन से गोंडवाना साम्राज्य को एक अलग पहचान दिलाई। उनके इस अभूतपूर्व योगदान के सम्मान में मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने सिंग्रामपुर में कैबिनेट बैठक आयोजित की है।

Related Articles

Back to top button