धार्मिकमध्य प्रदेश

श्रीराम कथा के शुभारंभ से पूर्व निकाली विशाल कलश यात्रा चार ड्रोन से की जा रही पुष्प वर्षा, चार रथ थे शामिल

सिलवानी। नगर में पहली बार श्रीराम कथा की अमृत वर्षा कथावाचक जगद्गुरू स्वामी श्री रामस्वरूपाचार्य जी महाराज चित्रकूट धाम के श्रीमुख से हैलीपेड ग्राउंड में शनिवार को कलश यात्रा के साथ प्रारम्भ हुई।
कलश यात्रा के प्रारंभ में श्रीराम जानकी मंदिर जमुनियापुरा में जगद्गुरू स्वामी श्री रामस्वरूपाचार्य जी महाराज चित्रकूट धाम, श्रीश्री 1008 ब्रहमचारी जी महाराज मांगरोल, श्री 1008 मानस रत्न श्री अशोकदास जी रामायणी अयोध्याधाम, महंत श्री 108 नागा रामदास जी महाराज, नगर खेरापति नरेष शास्त्री ने श्रीराम दरबार की पूजा अर्चना कर परिक्रमा की एवं गाय की पूजन कर गौग्रास खिलाया। तत्पष्चात वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश पूजन की गई
यात्रा में रथ पर श्रीराम जानकी दरबार, सहित सभी संत महात्माओं को अलग अगल विराजमान कर कलश यात्रा प्रारंभ हुई। पीले वस्त्र और लाल चुनरी धारण किए हुए महिलाएं और कन्याएं सिर पर कलश और नारियल धारण किए हुए कलश यात्रा के लिए निकली। कलश यात्रा की नगर परिक्रमा श्रीरामजानकी मंदिर जमुनिया पुरा से शुरु होकर बड़ी मस्ज्दि, होली चैक, बुधवारा बाजार, आजाद मार्केट, गांधी चौक होते हुए हैलीपेड मैदान पर कथा पंडाल पर सम्पन्न हुई। कलश यात्रा एवं संतों का नगर में जगह जगह पुष्प वर्षा, आरती, श्रीफल भेंटकर स्वागत किया गया। कलश सिर पर धारण किए श्रद्धालु महिलाएं जय श्रीराम का जयघोष करते हुए चल रही थी। इनका अपार जनसमूह देखकर नगर के मार्ग जहां तहां रुक गए। शहनाई, ढोल, डीजे की धुन पर युवा भक्तिमय रंग में झूमते गाते चल रहे थे। वही डोन कैमरों से यात्रा का कवरेज एवं पुष्पा वर्षा की गई। पूरा नगर यात्रा के समय भक्तिमय वातावरण में रम गया, सभी व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान कर यात्रा में अपनी सहभागिता दर्ज की, ऐतिहासिक यात्रा से पूरा क्षेत्र भगवा ध्वजों के साथ राममय हो गया।
श्रीराम कथा की आयोजन समिति हिन्दू उत्सव समिति, हिन्दू समाज के पदाधिकारी कार्यकर्ता कलश यात्रा के दौरान सक्रिय रहे। वही पुलिस द्वारा सुरक्षा एवं व्यवस्था के लिए मुष्तैद रही।

Related Articles

Back to top button