क्राइम
T 20 के मैच में पकड़ा गया सट्टा, पुलिस ने 9 सटोरियों को किया गिरफ्तार, 19 मोबाइल, 3 लैपटॉप समेत 10 हजार जब्त

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । मध्यप्रदेश उज्जैन सहित टी 20 मैच सट्टा की बड़ी कार्यवाही उज्जैन में 14 करोड़ से का बड़ा सट्टा तो जबलपुर जिले में पुलिस ने बीती रात कार्रवाई करते हुए T20 वर्ल्ड कप पर ऑनलाइन सट्टा खिलाते हुए नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोग उत्तर प्रदेश और बिहार के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 19 मोबाइल, तीन लैपटॉप, एक टीवी और 10 हजार से अधिक नगद, सट्टा पट्टी और कुछ कागजात बरामद किए।
बीती रात थाना माढ़ोताल पुलिस को सूचना मिली थी कि एक घर में कुछ लोग T20 वर्ल्ड कप पर ऑनलाइन सट्टा खिला रहे हैं। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मकान की घेराबंदी कर अंदर घुसी, जिसमें ऑनलाइन सट्टा खिला रहे सभी बदमाश पुलिस को देख सामान तीतर बितर कर भागने की कोशिश करने लगे। लेकिन पुलिस ने सभी को पकड़ कर गिरफ्तार किया।



