मध्य प्रदेश
भाजपा मंडल की कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई
रिपोर्टर : कमलेश अवधिया, साईंखेड़ा।
साईंखेड़ा। बुधवार को पोराड तिराहा शिव मंदिर सालीचौका में, साईंखेड़ा, चीचली, सालीचौका मंडल की कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भारतीय जनता पार्टी के द्वारा लोगों को मिलने वाली योजनाओं के बारे में बताया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की जन हितेषी प्रधानमंत्री सड़क योजना, केसीसी सहित अन्य योजनाओं के बारे में बताया। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दी जाने वाली योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी एवं आने वाले नगर पालिका, ग्राम पंचायत चुनाव में पार्टी की योजनाओं को देखते हुए कार्यकर्ताओं से सहयोग की अपील की कार्यक्रम में तीनों मंडल के अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि कार्यकर्ता उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम के उपरांत भोजन की व्यवस्था की गई।



