कोसमघाट में बड़वारा विधायक की उपस्थिति में कृषि वैज्ञानिकों ने बिना नरवाई जलाने बुवाई की तकनीक बताई

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । सिलौंडी के समीपवर्ती ग्राम कोसमघाट में बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह, मंडल अध्यक्ष डॉ प्रशांत राय ने तीन दर्जन किसानों को सरसों, मसुर बीजों का वितरण किया। विधायक की उपस्थिति में कृषि वैज्ञानिकों ने सिलौंडी भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रशांत राय के खेत पर हैप्पी सीडर कृषि यंत्र से गेहूं एवं अन्य फसलों की बुवाई के तरीके को कृषि विज्ञान को ने किसानों को समझाया। कृषि विज्ञान केंद्र डॉ. संदीप चंद्रवंशी डॉ. संजय मौर्य वरिष्ठ कृषि विस्तारक अधिकारी आरएस श्याम ने करीब तीन दर्जन किसानों को हैप्पी सीडर कृषि यंत्र चलकर किसानों को दिखाया कि बिना नरवाई चलाएं फसलों को बोया जा सकता है एवं कृषि की नई-नई तकनीक से कृषि करने करने प्रोत्साहित किया। कृषि विशेषज्ञ ने किसानों को नई-नई तकनीक की जानकारी दी। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष डॉ प्रशांत राय ने सरकार द्वारा चलाई जा रही किसने की जनहित योजनाओं की जानकारी प्रदान की एवं नई नई तकनीक से कृषि करना के तरीके बताएं कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष मोती हल्दकार, विजय राय गौरा, सरपंच सुशील परस्ते, फाग्ने सिंह, सुरजनसिंह आदि लोग रहे।



