मध्य प्रदेश

विकासखंड स्तरीय टीएलएम सामर्थ्य प्रदर्शन आयोजित

सिलवानी । विकासखंड अंतर्गत रविवार को जनपद शिक्षा केन्द्र सर्व शिक्षा अभियान सिलवानी के सभागृह में टीएलएम सामर्थ्य प्रदर्शन का आयोजन किया गया । जिसमें सभी 10 जन शिक्षा केंद्रों से चयनित प्रतिभागियों ने उपस्थित होकर टीएलएम का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में भाजपा मंडल अध्यक्ष उपस्थित हुए टीएलएम प्रतियोगिता तीन विषयों हेतु आयोजित की गई थी। हिंदी भाषा के लिए प्रियंका जैन, अनीता एवं रेखा रघुवंशी को क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त हुआ । इसी तरह विज्ञान एवं पर्यावरण में दीपा चौरसिया, भारत सिंह भदोरिया, संगीता देवरिया प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त हुआ गणित विषय में विनीता रघुवंशी, सरोज रघुवंशी, आसाराम कुर्मी को क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त हुआ कार्यक्रम के प्रारंभ में बीआरसीसी शैलेंद्र यादव ने टीएलएम एवं समर्थ प्रदर्शन के बारे में बताया । टीएलएम की प्रस्तुति को देखकर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने प्रशंसा की और बताया कि किस तरह से टीएलएम के माध्यम से बच्चों को कैसे अच्छी तरह से पढ़ाया जा सकता है एवं मध्य प्रदेश सरकार की शिक्षा से जुड़ी हुई योजनाओं को बताया।
ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नरेश रघुवंशी, बीआरसीसी शैलेंद्र यादव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ने टीएलएम प्रस्तुत करने वाले शिक्षकों को की सराहना की और चयनित शिक्षकों को जिला स्तर पर अच्छा करने की शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में कार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्राचार्य आरके जैन, कन्या कन्या प्राचार्य एनपी शिल्पी, राजकिशोर खरे, एवं विकासखंड अकादमी समन्वयक लक्ष्मीनारायण रजक, गोविंद नामदेव आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button