मध्य प्रदेशराजनीति

भाजपा मंडल साईंखेड़ा की बूथ विस्तारक योजना कामकाजी बैठक सम्पन्न

बूथ जीता समझो चुनाव जीता
रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईंखेड़ा । भारतीय जनता पार्टी मण्डल साईंखेड़ा की आवश्यक कामकाजी बैठक ग्राम रम्पुरा स्थित राममंदिर में आयोजित की गई। बैठक में पूर्व विधायक गोविन्द सिंह पटेल, पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमति साधना स्थापक, भाजपा जिला महामंत्री डाॅ. हरिगोविंद पटेल, मंडल प्रभारी जयप्रकाश वर्मा, मंडल विस्तारक शिवाकांत मिश्रा, मंडल अध्यक्ष कीरत सिंह गुर्जर, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहरकांत पटेल, गौरीशंकर खेमरिया, भगतदास महंत, पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह राजपूत, युवामोर्चा मंडल अध्यक्ष आशीष तिवारी, चौगान मंडल अध्यक्ष अशोक भार्गव, भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी कमलेश अवधिया एवं समस्त ग्रामों और नगर साईंखेड़ा से पधारे युवा एवं वरिष्ठ व महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बूथ ऐजेंट, मोर्चा मे नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान किया गया एवं निवावर से मंहत शिवअभिषेक गोस्वामी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की तथा ग्राम के बरिष्ठ स्वर्गीय श्री प्रह्लाद सिंह जी धुरई के लिए दो मिनिट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
बैठक में सर्वप्रथम अतिथियो द्वारा माँ भारती, पंडित दीनदयाल व पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया तत्पश्चात अतिथियो का स्वागत किया गया। बैठक में डॉ हरगोविंद पटैल ने कार्यकर्ताओं को एक एक सूत्र पर विस्तारपूर्वक समझाते हुए पार्टी के लिए समर्पित भावना से कार्य प्रणाली के बारे में बताया व सभी को एक सूत्र में पिरोकर काम करने हेतु प्रेरित किया। बैठक में बिंदुवार बूथ प्रमुख बूथ समिति बनाए जाने पर चर्चा की गयी जिसमे समस्त बूथों के बूथ प्रमुख बनाए जायँगे। भाजपा एक परिवार है अतः हम सबको पार्टी के प्रति न्यौछावर होकर कार्य करना है। कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल साईंखेड़ा के मनोज दुबे द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button