निमन्त्रण देकर आजीवन स्थाई दान दाताओं को अपने क्षेत्रीय जिम्मेदारी से करा रहे अवगत
रिपोर्टर : शिवकुमार साहू
सिलवानी । अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर प्रति वर्ष होने वाले जिला रायसेन साहू समाज के आजीवन स्थाई दानदाताओं के विशेष सहयोग से साहू समाज का 36वा निःशुल्क विशाल सामूहिक आदर्श विवाह सम्मेलन 3 मई 2022 को सिलवानी तहसील के कस्बा बम्होरी में आयोजन होने जा रहा है। जिसमे मध्यप्रदेश के सभी जिलों से साहू समाज के लोग प्रतिवर्ष सम्मिलित होकर इस सम्मेलन का लाभ लेंते हें। जिसको लेकर सम्मेलन समिति के पदाधिकारी, तहसील उपाध्यक्ष जगदीशप्रसाद साहू के साथ साहू समाज के आजीवन स्थाई दानदाताओं के पास पहुंच कर आमंत्रण पत्र सौपकर निमंत्रण देने के साथ ही उन्हें अपने अपने क्षेत्र में होने वाले साहू परिवारों के कन्या विवाह को लेकर प्राथमिकता के साथ सम्मेलन समिति से संपर्क करने ओर उनका नियम पूर्वक पंजीकरण कराने में मदद करने को आग्रह किया गया। साथ ही जिले की प्रत्येक तहसील स्तर वर वधु का निःशुल्क पंजीयन कार्यालय खोले जाएंगे जो तहसील अध्यक्षों की जिम्मेदारी में जिनका कार्य किया जाएगा जिससे कि दूर दराज के साहू समाज के लोग परेशान ना हो और समय पर उनकी कागजी कार्यवाही पूर्ण हो सकेगी।



