मध्य प्रदेश

शोक श्रद्धांजलि सभा में जसवंत नगर कॉलोनी पहुंचे कैबिनेट मंत्री द्वय

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
शहर के जसवंत नगर कॉलोनी पहुंचे प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी, सहकारिता व जिले के प्रभारी मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया पहुंचे। यहां ठाकुर स्व. भानु प्रताप सिंह कुशवाह बक्शीजी की धर्मपत्नी एवं नरेंद्र सिंह, ऋषि नाथ सिंह, डॉ. सुरेंद्र सिंह, महिपाल सिंह, धीरेन्द्र सिंह, ठेकेदार, धर्मेंद्र सिंह, जीतेन्द्र सिंह कुशवाह की माताजी का देवलोक गमन हो गया था। वे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की पत्नी थी। यहां दो मिनट का मौन धारण रखकर शोक श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शोक श्रद्धांजलि सभा में जिले के प्रभारी मंत्री डॉ भदौरिया, स्वास्थ्य मंत्री डर चौधरी, सिलवानी विधानसभा के विधायक रामपाल सिंह राजपूत भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ जयप्रकाश किरार, जिला पंचायत अध्यक्ष अनीता किरार, वरिष्ठ भाजपा नेता कन्हैया सूरमा, शिवराज सिंह, पप्पू कुशवाह सहित कई गणमान्य नागरिकों ने स्व भंवरी देवी कुशवाह को श्रद्धांजलि अर्पित की गईं।

Related Articles

Back to top button