मध्य प्रदेश

कलेक्टर की जनसुनाई की शिकायत का निराकरण नही होने से ग्रामीण परेशान

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । विगत दिवस विकासखंड ढीमरखेड़ा के ग्राम सिलौंडी में आयोजित कलेक्टर दिलीप कुमार यादव की जनसुनाई में सिलौंडी पंचायत के पंच रघुवीर सिंह क्षत्रिय ने सिलौंडी में आधार पंजीयन केंद्र नही होने से हो रही परेशानीयों से कलेक्टर दिलीप कुमार यादव का ध्यान आकर्षण कराया था और जल्द से जल्द सिलौंडी में आधार पंजीयन केंद्र खोलने की मांग की थी । लेकिन शिकायत के दो माह बाद भी आज दिनांक तक सिलौंडी में आधार पंजीयन केंद्र खोलने की प्रकिया शुरू नही हुई । ग्रामीणों ने बताया कि जब जिला कलेक्टर के पास शिकायत करने पर भी समस्या का निराकरण नही हो रहा। अब ग्रामीण जनता क्या करे । ग्रामीणों ने बताया किसी भी सरकारी योजना का आवेदन करने पर आधार कार्ड अपटेड कराने बोला जाता है मगर सिलौंडी में आधार कार्ड पंजीयन केंद्र नही होने और आस पास के आधार पंजीयन केंद्र बंद होने के कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Related Articles

Back to top button