फ्लाई ओवर ब्रिज निर्माण में कार्य के दौरान हादसा, एक मजदूर की मौत, दो अन्य घायल

सुपरवाइजर एवं ठेकेदार मौके से हुऐ फरार, नहीं दी स्थानीय प्रशासन को जानकारी,
मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा हत्सक्षेप के बाद घटना हुई उजागर
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। जबलपुर जिले की सिहोरा के ग्रामीण क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत गोसलपुर में शुक्रवार को दोपहर 12 बजे के दौरान फ्लाई ओवर निर्माण के दौरान क्रेन का कुछ हिस्सा टूटकर वर्करों पर जा गिरा। जिसमे मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई । जबकि अन्य की स्थित गंभीर बनी हुई है। इस घटना के तुरन्त बाद ही क्रेन चालक वहां से भाग गया। साथ ही कंपनी के ठेकेदार द्वारा बिना प्राथमिक उपचार के जबलपुर ले गए। वहीं इस मामले की जानकारी थाना में भी नही दी । जिससे कंपनी की लापरवाही साफ नजर आई, वहीं हादसे से काम कर रहे लोगों में भय का माहौल व्याप्त है।
मीडिया प्रतिनिधियों ने घटना स्थल पर जाकर घटना की जानकारी एकत्रित की साथ ही पुलिस प्रशासन को अवगत कराया गया। गोसलपुर थाना प्रभारी ने क्षेत्र के खजरी – भदम गोसलपुर बाईपास के समीप बन रहे रेलवे फाटक और फोरलेन के फ्लाई ओवर में काम के दौरान क्रेन मशीन का हिस्सा टूट कर गिर जाने से एक मजदूर की मौत हो गई थीं। जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जानकारी लगते ही स्टॉप समेत पहुंच कर हादसे की जांच पड़ताल की और उच्च स्तरीय अधिकारी को अवगत कराया। इस हादसे के बाद मजदूरों में भय का माहौल बन गया है। इस कार्य में कुल 36 मजदूर ठेकेदारी पर कार्य करने बाहर से लाए गए थे।
घटना के तुरन्त बाद निर्माण कंपनी द्वारा हादसा छुपाने के लिए उन मजदूरों को गंभीर हालात में जबलपुर के लिये अस्पताल अपने निजी वाहन से लेकर निकल गए। रास्ते में ही एक मजदूर ने दम तोड़ दिया । वही अन्य का उपचार जारी है।
इस घटना के संबंध में गोसलपुर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल निवासी 22 वर्षीय राहुल पाल एवं हीरेंद्र सिंह पाल फ्लाई ओवर में काम कर रहे थे तभी क्रेन मशीन का ऊपर वाला हिस्सा नीचे आ गिरा। इस घटना में राहुल पाल एवं हीरेंद्र पाल इसकी चपेट में आ गए। जिनको गंभीर हालत में उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल रवाना किया गया जहां पर चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत राहुल पाल को मृत घोषित कर दिया। वही हीरेंद्र पाल का उपचार जारी है। साथ ही कार्य में लगाई गई क्रेन मशीन की जर्जर हालत से हादसा बना मजदूर की मौत का कारण।



