साईखेडा कृषि उपज मंडी को गेहूं खरीदी केंद्र बनाने की मांग
रिपोर्टर : बृजेन्द्र कुशवाहा
साइंखेड़ा। नगर परिषद साईखेडा मैं मध्यप्रदेश सरकार के केबिनेट कृषि मंत्री कमल पटेल ने बिधालक सासंद की मौजूदगी में एक बर्ष पूर्व 13 जनवरी 2022 को पूजन अर्चन कर शुभारंभ किया था । उद्घाटन के समय घोष बिक्री कर व्यापारियों अनाज की खरीदी प्राऱभ कागजों में पूरी की थी । उसके बाद एक साल से अधिक समय बीतने के किसान हित में मंडी का अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों अनदेखी के कारण मंडी का संचालन बिधिवत नहीं हो सका।विगत दिवस भारतीय किसान संघ और व्यापारियों ने अनुविभागीय अधिकारी सृष्टि देशमुख के नाम ज्ञापन सौंपते समय मैं साईखेडा मैं कृषि उपज मंडी मैं गेहूं खरीदी प्रारंभ करने ,ओला पीड़ित किसानों को सवे कर मुआवजा देने, किसानो फसल बीमा का लाभ देने की मांग की । इस मौके पर कृषक राकेश खेमरिया,साहब सिंह लोधी, रामनारायण शर्मा, नितिन तिवारी , माखन लाल अग्रवाल, तेज सिंह तोमर सहित क्षेत्रीय किसान व्यापारी मौजूद थे। साईखेडा कृषि उपज मंडी में गेहूं खरीदी करने से समिति को किराए की जगह नहीं लेना पड़ेगा। और क्षेत्र के किसानो को रम्पुरा अपनी उपज गेहूं को बेचने नही जाना पड़ेगा । लंबे समय से नगर के व्यापारियों किसानो को साईखेडा मैं मंडी चालू करने की मांग की जा रही लेकिन उस पर आज तक ताला लटका है। साईखेडा मै कृषि उपज मंडी खुलने से स्थानीय लोगों को रोजगार और व्यापार भी बढ़ेगा।



