मध्य प्रदेशराजनीति
कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के आदेशानुसार एवं जिला कांग्रेस कटनी ग्रामीण के अध्यक्ष करण सिंह चौहान व संगठन मंत्री महेंद्र जैन के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ढीमरखेड़ा द्वारा 26 जनवरी को ब्लॉक मुख्यालय ढीमरखेड़ा में हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया l जिसमें बीजेपी सरकार की जनविरोधी नीतियों से सभी को अवगत कराया गया कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ढीमरखेड़ा के कार्यवाहक अध्यक्ष आनंद मिश्रा, मंडलम अध्यक्ष ओंकार शर्मा, सेक्टर अध्यक्ष कमलेश रजक, अजनाभ त्रिपाठी, राजेश पटेल, अवध बिहारी तिवारी, विजय पटेल, मुकेश शर्मा आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।



