मध्य प्रदेश

प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की धूमधाम से मनाई जयंती मनाई

उनके जीवन चरित्र पर प्रमुख वक्ताओं ने डाला प्रकाश
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन ।
महात्मा ज्योतिबा राव फुले की पत्नी आधुनिक भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले की जयंती सोमवार 3 जनवरी को बड़े हर्ष उल्लास व धूमधाम से मनाई।वउनके चित्र पर फूल मालाएं अर्पण कर उनको नमन कर किया याद। इस अवसर पर गिरजेश कुशवाहा एडवोकेट, विजय राम लोहट एडवोकेट, बारेलाल सूर्यवंशी वरिष्ठ पत्रकार ने अपने विचार व्यक्त किए और महिलाओं की शिक्षा के लिए दिए गए उनके योगदान की चर्चा की । इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता गण विजय राम लोहट, असलम खान, शैलेंद्र कुशवाह, वरिष्ठ पत्रकार बारेलाल सूर्यवंशी, महेंद्र तोमर, मलखान सिंह ठाकुर तथा आरिफ कमाल, अजय परसाई, राशिद भाई, रामकिशन लोधी, जय गुरुदेव, राजेश कुशवाहा संतोष कुशवाहा, सूर्या सेन, शिवनारायण सराठे, सोनू सेन, राजू सेन, पप्पू यादव ने चित्र पर माला व पुष्प अर्पित कर मनाई।

Related Articles

Back to top button