नपाध्यक्ष लोधी ने पुलिया निर्माण की बाधा दूर करने उठाए सख्त कदम, संबंधित अधिकारियों को लगाई फटकार

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेग़मगंज । नगरीय क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग द्वारा रामनगर से बोरिया तिगड्डे तक बनाई जा रही सड़क पर बनने वाली निर्माणधीन पुलिया के निर्माण में अतिक्रमण बाधा बनकर अड़ंगा बना हुआ था।
आज अड़ंगा डालने वाले अतिक्रमण को नपाध्यक्ष संदीप लोधी द्वारा औचक निरीक्षण किए जाने के पश्चात लोक निर्माण विभाग के सब-इंजीनियर बीके शर्मा को मौके पर बुलाकर रोड निर्माण में बाधा बन रहे अतिक्रमण को तत्काल हटवाने के निर्देश दिए।
इस पर अधिकारियों द्वारा मौके पर जेसीबी के माध्यम से सड़क निर्माण में बाधा बन रहे अतिक्रमण को सख्ती के साथ हटाया गया, क्योंकि उपरोक्त अतिक्रमण के कारण पुलिया एवं सड़क निर्माण का कार्य करीब एक वर्ष से रुका पड़ा था। हाल ही में वर्षा होते ही उपरोक्त अतिक्रमण के कारण निर्माणधीन पुलिया रहवासियों के लिए सिर दर्द बन गई थी। मात्र कुछ देर की वर्षा से सड़क पर टखनों-टखनों पानी भर गया था।
जिसकी शिकायत वार्डवासियों द्वारा नगरपालिका अध्यक्ष को किए जाने पर नपाध्यक्ष संदीप लोधी ने मौके पर पहुंचकर पहले तो संबंधित अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और उसके बाद निर्माण कार्य में बाधा बन रहे अतिक्रमण को तत्काल हटवाने करने के निर्देश दिए।
लोक निर्माण विभाग के सब- इंजीनियर बीके शर्मा ने बताया कि उपरोक्त अतिक्रमरण हटाने के बाद पुलिया निर्माण के साथ सड़क निर्माण का काम पूर्ण होने का रास्ता साफ हो गया है। जल्दी ही उसे ठेकेदार के माध्यम से पूर्ण कराया जाएगा ताकि जहां पर जलभराव ना हो सके।


