चौरसिया समाज को मिली सांसद निधि की सौगात, चौरसिया मंगल भवन में नए हाल का भूमिपूजन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । चौरसिया समाज के लिए गौरवपूर्ण क्षण उस समय आया, जब चौरसिया मंगल भवन में बनने वाले नए हाल का भूमिपूजन विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ । कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि पद्मेश गौतम, सरपंच अटल ब्यौहार, मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, समाज अध्यक्ष आशीष चौरसिया सहित समाज के वरिष्ठजन एवं बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे ।
जानकारी के अनुसार, मेंबर ऑफ पार्लियामेंट लोकल एरिया डेवलपमेंट स्कीम (MPLADS) के तहत शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह द्वारा चौरसिया मंगल भवन में नए हाल निर्माण के लिए 10 लाख रुपए की राशि मार्च माह में स्वीकृत की गई थी । स्वीकृति के बाद सोमवार शाम को पंडित मौजी लाल पौराणिक द्वारा पूजा-अर्चना कर भूमि पूजन कराया गया ।
बता दें चौरसिया समाज के अध्यक्ष आशीष चौरसिया लंबे समय से मंगल भवन में एक बड़े हाल के निर्माण की मांग कर रहे थे । इस संबंध में सांसद प्रतिनिधि पद्मेश गौतम ने भी आश्वासन दिया था कि सांसद निधि की राशि उपलब्ध होते ही चौरसिया समाज भवन के विस्तार हेतु राशि स्वीकृत कराई जाएगी । समाज अध्यक्ष आशीष चौरसिया ने भी इस मांग को लेकर शहडोल एवं कटनी में लगातार जनप्रतिनिधियों से संपर्क किया । अंततः समाज की मांग पूरी हुई और 10 लाख रुपए की राशि स्वीकृत होने के बाद हाल निर्माण कार्य का भूमिपूजन हुआ ।
भूमिपूजन कार्यक्रम में जयप्रकाश चौरसिया, राजा चौरसिया , कमलेश चौरसिया,किशन मास्टर, गोविंद मालगुजार, वंशरूप चौरसिया, मदन चौरसिया, गया प्रसाद चौरसिया,ओमप्रकाश बोले चौरसिया, घनश्याम चौरसिया, किशोरी लाल चौरसिया, ज्ञानचंद चौरसिया, चंदू चौरसिया,लकी चौरसिया,स्वतंत्र चौरसिया, पीसी चौरसिया, प्रदीप चौरसिया, केके चौरसिया, टीटू चौरसिया, अन्नू चौरसिया, मारू चौरसिया, भूरा चौरसिया सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे ।



