मध्य प्रदेश

बच्चों की पढ़ाई हुई डिजिटल, भारी बस्ते से मिली मुक्ति

एप्प से पढ़ाई होने से बच्चों के साथ पालकों को मिलेगी गतिविधियों की जानकारी
सिलवानी । आज की व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा में जहां प्रायवेट स्कूल संचालक पालकों को चिन्हित प्रकाशनों को चिन्हित दुकानों पुस्तके खरीदने बाध्य करते है। वही दूसरी ओर सिलवानी ब्लाक ही नहीं अपितु रायसेन जिले का एक मात्र ऐसा स्कूल शेमफोर्ड विद्यालय बन गया है, जहां पूरी पढ़ाई और गतिविधियां ऑनलाईन हो गई है। जिससे पालकों को बच्चों की पढ़ाई की चिंता और बार बार स्कूल जाने से मुक्ति और भारी बस्ते के बोझ से भी छुटकारा मिल गया है।
नगर के शेमफोर्ड विद्यालय में भय मुक्त, बोझ मुक्त पढ़ाई से अध्ययन कराया जा रहा है । इस पद्धति में पालकों को सीधा कक्षाओं से जोड़ दिया गया है। इसका उद्देश्य पारदर्शिता और डिजिटलाइजेशन को बढावा देना है। प्रत्येक पालक के मोबाइल फोन में एक विशेष एप्प डाउनलोड करवाया गया है जिससे विद्यालय में संचालित होने वाली प्रत्येक कक्षा को पालक अपने मोबाइल फोन में कहीं से भी देख सकता है। प्रतिदिन प्रति विषय का होमवर्क क्लासवर्क शिक्षक अपनी कक्षा में पढाते समय ग्रीन बोर्ड से फोटो खींचकर एप्प में अपलोड कर देता है । जिसकी वह समस्त जानकारी पालक के पास प्रतिदिन पहुंच जाती है। और बालक विद्यालय से घर नहीं पहुंच पाता उससे पहले संपूर्ण पढ़ाई घर पहुंच जाती है। इस एप्प में पूरी 220 दिन की पढाई मिल जाती है अगर छात्र अनुपस्थित भी है तो वह बड़ी आसानी से विद्यालय में दिए गए (गृह कार्य कक्षा कार्य, गृह कार्य असाईमेंट टेस्ट रिपोर्ट कार्ड) को एप्प से देख कर हल कर सकता है घर पर अगर बच्चा किसी विषय को पढ़ रहा है उसे समझ नहीं पा रहा है तो पालक उसी समय एप्प के माध्यम से लिखकर भेज सकता है। वह समस्या सबंधित विषय के शिक्षक के पास पहुंच जाती है। एप्प में छात्र की प्रतिदिन की उपस्थिति, छात्र की फीस का विवरण, विद्यालय की समस्त गतिविधियां उपलब्ध रहती है।
विद्यालय के शिक्षक राजेश जोशी ने एप्प के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि स्कूल में डिजिटल रूप में पढ़ाई कराई जा रही है, एप्प में सभी विषयों का पाठ्यक्रम वीडियो और चित्र के माध्यम से उपलब्ध है, वही प्रतिदिन की पढ़ाई और होमवर्क भी ऑनलाइन किया जाता है जिससे बच्चों को घर पहुंचने के पूर्व ही पालकों को पढ़ाई के साथ होमवर्क की जानकारी मिल जाती है।

Related Articles

Back to top button