सीएचओ की आगामी आदेश तक तत्काल प्रभाव से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिलौंडी में डयूटी लगायी

जनपद पंचायत सदस्य माधुरी रवि अवस्थी की मांग पर अनु विभागीय ने किया आदेश
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। विगत दिवस जनपद सदस्य माधुरी रवि अवस्थी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में डॉक्टर की अनुपस्थिति को लेकर अनुविभागीय अधिकारी ढीमरखेड़ा को ज्ञापन सौंपकर डाक्टरों की अनुपस्थिति के कारण क्षेत्र वासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जनपद सदस्य माधुरी रवि अवस्थी की मांग पर अनु विभागीय एवं दण्डाधिकारी राजस्व अनुविभाग ढीमरखेड़ा ने खण्ड चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उमरियापान को दूरभाष पर दिए गए निर्देश के परिपालन में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिलौंडी की व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए सेक्टर सिलौंडी के अन्तर्गत पदस्थ सीएचओ सोनू खत्री को कारोपानी में सप्ताह के प्रत्येक सोमवार, यशोदा बागरी को गौरा सप्ताह के प्रत्येक बुधवार और नाहिद खान को अतरसूमा में सप्ताह के प्रत्येक गुरुवार को डयूटी आगामी आदेश तक तत्काल प्रभाव से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिलौंडी में डयूटी लगायी जाती है। जनपद सदस्य माधुरी रवि अवस्थी ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की अनुपलब्धता की वजह से मरीजों को इलाज के लिए या तो कटनी या जबलपुर जाना पड़ता है या फिर झोला छाप डॉक्टर पर निर्भर रहना पड़ता है।
क्षेत्र में अनेक दबंग झोला छाप डॉक्टर है जिनके परिजन सत्ता धारी पार्टी के वरिष्ठ नेता है। क्षेत्रयी समास्याओं को लेकर हमेशा तत्परता के साथ जनपद सदस्य माधुरी रवि अवस्थी द्वारा शासन प्रशासन तक अपनी बात पहुंचाती है।
जनपद सदस्य माधुरी रवि अवस्थी ने अनुविभागीय अधिकारी का आभार व्यक्त किया।
क्षेत्रीय वासियों ने जनपद सदस्य माधुरी रवि अवस्थी को धन्यवाद ज्ञापित किया है।



