पर्यावरणमध्य प्रदेश

स्वच्छता ही सेवा अभियान के शुभारम्भ के अवसर पर चलाया सफाई अभियान

सिलवानी । नगर परिषद द्वारा मंगलवार को नगर परिषद के अधिकारी, कर्मचारियों व वार्ड पार्षदों ने स्वच्छता अभियान के तहत सफाई की। इस दौरान नगर वासियों ने भी अभियान बड़ चढ़ कर हिस्सा लिया। देश में साफ-सफाई की भावना को बढ़ाने के लिए नगर निकायों के बीच प्रतियोगिता की शुरूआत की थी। हर वर्ष तीन चरणों में यह स्वच्छता सर्वेक्षण किया जाता है। प्रत्येक 4 माह के बाद इस सर्वेक्षण के नतीजे सामने आते हैं। जिसको लेकर मंगलवार को नगर के मुख्य मार्गों
गांधी चौराहा से नगर परिषद कार्यालय साफ सफाई की। साथ ही डोर टू डोर कचरा संग्रहण, कचरा प्रसंस्करण, स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम, सार्वजनिक स्थानों पर नियमित सफाई की स्थिति जानी।
इस दौरान जन प्रतिनिधि पार्षद प्रदीप कुशवाहा, मोहन साहू, गुड्डू भाई, लखन मेहरा, नगर गणमान्य नागरिकों सहित नगर परिषद के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button