मिशन लाइफ के तहत शुरू किया सफाई अभियान

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । 1सामान्य वन परिक्षेत्र के अंतर्गत वन परित्राधिकारी अरविन्द अहिरवार के मार्गदर्शन में मिशन लाइफ़ के तहत वन परिक्षेत्र के समस्त स्टाफ के द्वार डिपो कैंपस में तेंदूपत्ता गोदाम के आसपास साफ सफाई का कार्य किया गया तथा स्टाफ को शपथ दिलाई गई की सभी पर्यावरण के अनुकूल व्यवहार करेंगे तथा अपने एवं आसपास के लोगों परिवारजनों एवं सहयोगियों को पर्यावरण के अनुकूल व्यवहार करने के लिए प्रेरित करेंगे। मिशन लाइफ के अंतर्गत वन परिक्षेत्र में ऐसी कई गतिविधियां चल रही है जिससे लोगों को पर्यावरण के प्रति प्रेरणा दी जा सके।उक्त कार्य में विशेष रूप से डिप्टी रेंजर एसएल डावर, दिलीप दुबे वनपालगण क्रमशः नीलेश शिल्पी वनपाल, प्रताप ग्रेवाल वनरक्षक, शरद शर्मा वनरक्षक, संजीव शर्मा वनरक्षक, कृष्णकांत श्रीवास्तव, लालगिरी आदि का विशेष सहयोग रहा।



