सीएम डॉ मोहन यादव प्राचीन राधा कृष्ण मंदिर में हलधर महोत्सव में हुए शामिल

136 करोड़ रुपए के कई विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन
गैरतगंज । आज भगवान श्री कृष्ण के जन्माष्टमी के अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव रायसेन जिले के गैरतगंज तहसील के ग्राम महलपुर पाठा पहुंचे और प्राचीन राधा कृष्ण मंदिर जन्माष्टमी का त्योहार मनाया तो हलधर महोत्सव में भी हुए शामिल जनसभा को संबोधित करते हुए लगाई सौगातों की झड़ी। इस अवसर पर मंच पर उनके साथ स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पवार, सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, भोजपुर बिधायक सुरेंद्र पटवा, पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा और भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष सविता जमना सेन सहित सभी निकायों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
भगवान श्रीकृष्ण के जन्माष्टमी के अवसर पर रायसेन जिले के गैरतगंज तहसील के ग्राम महलपुर पाठा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और जन्माष्टमी पर्व मनाया तो गौ शाला में गायों को घास खिलाई उसके बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए लगभग 136 करोड़ रुपए के कई विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। डॉ मोहन यादव ने कहा कि भगवान श्री कृष से दोस्ती निभाना सीखों जिन्होंने अपने मित्र की मदद भी की और उनको सहयोग भी किया वही डॉ मोहन यादव ने कहा की मध्यप्रदेश में विकास की कोई कमी नहीं रहेगी और इस राधा कृष्ण मंदिर को भव्य मंदिर बनाया जाएगा। डॉ मोहन यादव ने आगे कहा कि में लगभग 20 साल पहले यहां आया था और इसी मंदिर पर रुका था, मैंने इस क्षेत्र में गाँव गाँव घूमकर प्रचार प्रसार किया है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि आज भगवान श्री कृष्ण से हम सभी को सीखना चाहिए उन्होंने कंस को मारा लेकिन राजा नहीं बने ये उनकी महानता को दर्शाता है बो चाहते तो कंस को मारकर ख़ुद राजा बन सकते थे लेकिन उन्होंने सभी का सम्मान करते हुए राजा ना बनकर उज्जैन के संदीपनी आश्रम में जाकर शिक्षा प्राप्त की है ये उनकी कृपा को दर्शाता है। क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।



