CM Rise School : भवन निर्माण हेलीपेड मैदान पर ही बनाने की मांग को लेकर विधायक को दिया ज्ञापन
सिलवानी । मंगलवार को हायर सेकंडरी सिलवानी की भूमि उपयोग मात्र सीएम राईज विद्यालय के निर्माण के लिये ही किया जाए अन्य सार्वजनिक गतिविधियों के उपयोग हेतु मैदान के रूप में विद्यालय की भूमिका को लेकर क्षेत्रीय विधायक रामपाल सिंह राजपूत को विद्यार्थियो एवं नागरिकों ने ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में उल्लेख किया है कि शासकीय विद्यालय सिलवानी की छात्र छात्रायें है. हमारे शासकीय विद्यालय सिलवानी की भूमि पर सीएम विद्यालय का निर्माण शासन की योजना के अंतर्गत स्वीकृत हुआ है. सीएम राईज विद्यालय हेलीपेड ग्राउंड पर बनाया जाना प्रस्तावित है नगर सिलवानी की सामाजिक संस्थाओं व राजनैतिक संगठनों ने आपत्ति ली और समाज विद्यालय के स्थान पर मैदान को सार्वजनिक मैदान के रूप में विकसित करने संबंधित दिया है। ज्ञापन की कार्यवाही से प्रभावित होकर सीएम राइस विद्यालय के लिये अन्यत्र भूमि का आवंटन करने का प्रयास आरंभ हो गया है हेलीपेड ग्राउंड पर ही शासकीय कन्या शाला पूर्व से स्थित होकर संचालित है हेलीपेड ग्राउंड को सार्वजनिक मैदान के रूप में विकसित करने पर मैदान में सभी प्रकार के व्यक्तियों का आना जाना बढ़ जायेगा, जिससे हम छात्राओं की सुरक्षा प्रभावित होगी मैदान पर तरह तरह के व्यक्तियों की उपस्थिति से हम छात्राए मैदान का उपयोग खेलकूद व अन्य सास्कृतिक गतिविधियों के लिये स्वतंत्र रूप से नहीं कर सकेंगे हमारे अभिभावकों के अंदर एवं असुरक्षा का भाव हमेशा बना रहेगा। जोकि हमारे समग्र चुतुर्मुख विकास में बहुत बड़ी बाधा है। सार्वजनिक खेल का मैदान विद्यालय की भूमि पर विकसित ना किया जाकर किसी अन्य स्थान पर विकसित किया जाये ताकि विद्यालय की सभी गतिविधिया स्वतंत्र सुरक्षित व सुचारू रूप से बिना किसी यात्रा के संचालित होती रहें। आपके किसी भी निर्णय से हम विद्यार्थियों का किसी भी प्रकार से कोई हित प्रभावित ना हो इस आशय से आपके समक्ष आपत्ति स्वरूप यह प्रार्थना प्रस्तुत कर रहे हैं।
ज्ञापन में निवेदन है कि छात्र छात्राओं के चतुर्मुखी विकास व सुरक्षा की मुख्यता से विद्यालय की भूमि का उपयोग सार्वजनिक मैदान को विकसित करने में ना किया जाये, विद्यालय की भूमि का उपयोग विद्यालय की गतिविधियों सीएम राईज विद्यालय के भवन निर्माण में ही किया जाये, कृपा होगी। अन्यथा स्थिति में हम छात्र, छात्रायें व अभिभावकगण विरोध प्रदर्शन के लिये बाध्य होंगे।
ज्ञातव्य है कि कुछ दिन पूर्व नगर के कई सामाजिक, धार्मिक संगठनों और खिलाड़ियों ने हेलीपेड मैदान में नही बनाने की मांग की थी। अब दूसरा पक्ष मैदान में उतरकर वहा सीएम राइज स्कूल भवन बनाने की मांग करने लगा। अब देखना होगा कि प्रशासन क्या फैसला लेता है ?



