CM Shivraj की लाडली बहनों को सौगात, खाते में डाली पहली किश्त, कहा- 3000 होगी लाडली बहना की राशि
जैसे-जैसे पैसों की व्यवस्था होती जाएगी, 250-250 रुपए बढ़ाते जाएंगे
ब्यूरो चीफ: मनीष श्रीवास
जबलपुर। प्रदेश की शिवराज सरकार की महत्वाकांक्षी योजना आज प्रारंभ हो गई, शनिवार आज का दिन मध्यप्रदेश की महिलाओं के लिए खास रहा। जबलपुर के गैरिसन मैदान में आयोजित कार्यक्रम से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बहनों के खाते में सिंगल क्लिक से लाडली बहना योजना की पहली किश्त डाली। सीएम ने 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में एक हजार दो सौ पचास करोड़ रुपए ट्रांसफर किए।
धीरे-धीरे बढ़ेगी राशि
इस दौरान सीएम शिवराज ने बड़ी घोषणा की। सीएम ने कहा कि बहनों के खातों में अभी 1000 रुपए प्रतिमाह राशि डाल रहे हैं। लेकिन अभी तो ये अंगड़ाई है। समय के साथ धीरे-धीरे मैं यह राशि बढ़ाकर 3 हजार रुपये तक ले जाऊंगा। राशि धीरे-धीरे बढ़ेगी। अभी हजार रुपए फिर 1250, 1500, फिर 1750, फिर 2000, फिर 2500, फिर 3000 दिए जाएंगे।
बीजेपी सांसद का बयान: बोलीं- गांधी परिवार ने 75 साल से महिलाओं को खुले में शौच जाने के लिए मजबूर किया
सीएम ने कहा कि अब 21 साल की विवाहित बेटी को भी मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का लाभ मिलेगा। आज का दिन अद्भुत है। भारतीय संस्कृति में हजारों वर्षों से नारियों का सम्मान है। बीच में ऐसा समय आया, जब बेटियों और बहनों के साथ अन्याय हुआ। उन्हें दूसरे दर्जे का मान लिया गया।
सीएम शिवराज की आज की बड़ी बातें
हमने बेटियों की शादी के लिए मुख्यमंत्री कन्यादान योजना बनाई।
पुलिस भर्ती में आरक्षण कर बहनों को वर्दी पहनाई।
बहनों के नाम जमीन, मकान करने पर रजिस्ट्री का रेट 1 प्रतिशत कर दिया।
कांग्रेस झूठा प्रचार कर लोगों को भ्रमित कर रही है।
कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में सिर्फ योजना बंद करने का काम किया।
लाडली बहना मेरे परिवार का हिस्सा है।
लाडली बहना का दुख मेरा दुख, उनका सुख मेरा सुख।
लाडली बहना को सेना में लाया जा रहा है।
स्व सहायता समूह के माध्यम से बहनों को लखपति बनाना है।
5 साल में सब बहनों को लखपति बनाना है।
21 साल की बेटी को भी लाडली बहना योजना का लाभ दिया जायेगा।



