क्राइम

CMHO ऑफिस की महिला क्लर्क 4 हजार रिश्वत लेते लोकायुक्त के शिकंजे मे

सूचना अधिकार की जानकारी देने मांग रही थी घूस
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले में लोकायुक्त की गिरफ्त में महिला कर्मचारी विनीता विलियम।
आवेदक-राकेश कुमार विश्वकर्मा ग्रीन सिटी रोड, गोल्डन टाऊन, माढ़ोताल जबलपुर
आरोपिया- विनीता विलियम पद सहायक ग्रेड-3, प्रभारी RTI शाखा, कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जबलपुर
घटना 6 मई
घटनास्थल- कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला चिकित्सालय जबलपुर परिसर
रिश्वत राशि- ₹ 4,000/-
आवेदक  द्वारा पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त जबलपुर को शिकायत की कि आवेदक मानव अधिकार एवं जन सूचना अधिकार संघ भारत संगठन में प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्त है जिसके द्वारा जनहित के कार्य किए जाते हैं, सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला जबलपुर कार्यालय में सूचना के अधिकार के तहत आवेदन पत्र प्रस्तुत किया था एवं मांगी गई जानकारी देने के एवज में विनीता विलियम द्वारा ₹5000 रिश्वत की मांग की जा रही है, शिकायत सत्यापन उपरांत आज रिश्वत राशि ₹ 4 हजार लेते हुए रंगे हाथों पकड़ी गई तथा आरोपिया के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन) 2018 की धारा-7, 13(1)B, 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।
ट्रेप दल में पुलिस अधीक्षक नीतू त्रिपाठी, इंस्पेक्टर नरेश बेहरा,  इंस्पेक्टर कमल सिंह उईके, इंस्पेक्टर शशिकला मस्कुले एवम् लोकायुक्त जबलपुर का दल था।

Related Articles

Back to top button