कलेक्टर ने प्रजापति समाज की वर्कशाप के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया

मूर्तिकार विमल प्रजापति ने बताया आसान तरीके से गणेश जी की मूर्ति बनाने का तरीका
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिला दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बताया आज बेलाताल में प्रजापति समाज के अनेक पदाधिकारी और व्यक्ति आए थे, जिन्होंने सभी को मिट्टी की गणेश प्रतिमा बनाना सिखाया है। मैं उनके प्रति आभार व्यक्त करता हूं, वे यहां आए और उन्होंने यह वर्कशॉप बहुत अच्छे से की है। मूर्तिकार विमल प्रजापति ने बताया गणेश जी की मूर्ति बनाने के लिए सबसे पहले नीचे की पिंडी बनाना है, उसके बाद पेट बनाते हैं, पेट बनाने के बाद अलग से पैर बनाकर उसी में जोड़ देते हैं, उसके बाद मूर्ति के हाथ बनाते हैं, उसकेबाद अलग से चेहरा बनाकर मूर्ति में सेट कर देते हैं।दीपिका सेन ने कहा मैं बहुत भाग्यशाली हूं, आज मुझे गणेश जी की मूर्ति प्रदान की गई है प्रजापति समाज द्वारा अपनी समस्याएं रखने पर कलेक्टर श्री कोचर ने उनकी बाते व समस्याएं सुनी।



