मध्य प्रदेश

कलेक्टर ने सिलवानी में पंचायत, राजस्व एवं नगरीय प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा

सिलवानी। शनिवार को जनपद पंचायत सभागृह में कलेक्टर अरविन्द कुमार दुबे द्वारा सिलवानी में बैठक आयोजित कर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, राजस्व विभाग, नगरीय प्रशासन और सहकारिता विभाग की योजनाओं एवं गतिविधियों की समीक्षा की गई। कलेक्टर दुबे द्वारा बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के तहत सीएम हेल्पलाईन, मनरेगा तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, राजस्व विभाग के तहत सीएम हेल्पलाईन, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना, मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना, फसल गिरदावरी, राजस्व वसूली तथा अंकुल अभियान सहित अन्य राजस्व संबंधी गतिविधियों की समीक्षा की गई। साथ ही नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के तहत सीएम हेल्पलाईन, स्वच्छता सर्वेक्षण गतिविधियां, अंकुर अभियान सहित नगरीय निकायों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की समीक्षा की गई। उन्होंने सहकारी बैंक के तहत वसूली कार्य की भी विस्तृत समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत सीईओ पीसी शर्मा सहित एसडीएम संघमित्रा बौद्ध, एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button