भोपाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस का विधानसभा घेराव, 16 दिसंबर को प्रदेश भर से पहुंचेंगे कार्यकर्ता

आंदोलन को सफल बनाने कांग्रेस की बैठक
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । मध्य प्रदेश विधानसभा के आगामी सत्र प्रारंभ हो रहा है प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिघार के नेतृत्व में विधानसभा घेराव के लिए कांग्रेस के जिला प्रभारी वीरेंद्र द्विवेदी की उपस्थिति में बैठक आयोजित हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी ने कहा कि कटनी जिले से 500 कांग्रेस कार्यकर्ता भाग लेंगे।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी के राज में पंचायत कार्यालय से लेकर जिला मुख्यालय तक भारी भ्रष्टाचार है, पूर्व विधायक सुनील मिश्रा ने कहा कि किसानों को नकली खाद मिल रही है।
पूर्व जिला अध्यक्ष गुमान सिंह ने कहा कि किसान की धान खरीदी में भाजपा सरकार ने वादा खिलाफी किया है पूर्व विधायक कुंवर सौरभ सिंह ने कहा भाजपा राज में अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति के साथ अन्याय हो रहा है।
पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियदर्शन गौर ने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा राज में महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है प्रदेश कांग्रेस सचिव नीरज सिंह बघेल ने भोपाल आंदोलन के लिए पंचायत स्तर पर बैठक कर तैयारी करवाई जाएगी। पदमा शुक्ला ने कहा भाजपा सरकार के राज में पुलिस भाजपा कार्यकर्ता के रूप में काम कर रही है।
महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रजनी वर्मा एवं युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अंशु मिश्रा ने कहा की महिला कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस के 50- 50 कार्यकर्ता भोपाल जाएंगे ब्लॉक कांग्रेस गण अध्यक्ष आनंद मिश्रा, प्रदीप त्रिपाठी, रविंद्र सिंह, शरद द्विवेदी, विकास निगम, आनंद पटेल, रतिराम यादव, गुलाम जफर ने अपने अपने ब्लॉकों से 50 कार्यकर्ताओं को ले जाने की तैयारी की जानकारी दी।
बैठक का संचालन जिला शहर कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष राजा जगवानी एवं सेवा दल जिला अध्यक्ष पंकज गौतम ने किया ।
इस अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अमित शुक्ला, कोषाध्यक्ष प्रेम बत्रा, सद्भावना प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष जॉर्ज डेविड, जिला सचिव रॉबिन पीटर, सिद्धार्थ दीक्षित, शैलेंद्र पौराणिक, प्रवक्ता जमशेद अंसारी, मीनाक्षी बलवी, प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव माया चौधरी, पूर्व प्रदेश सचिव मुमताज बानो, अदिता वर्मा, कल्पना पाठक, कुमारी लता खरे, शशि प्रभा यादव, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष अजय गोटिया, विकल्प पुरुषवाणी, कललू दास बैरागी, कमलेश यादव, पूर्व पार्षद संजय सिंह गोरा, उपाध्यक्ष गुड्डू द्विवेदी, राजमणि तिवारी, जिला प्रवक्ता एडवोकेट संदीप जयसवाल, पार्षद जय उरमालिया, प्रेजेंट पाठक, अजय वर्मा, वैभव महाराज, उदय पटेल, आदित्य कटारे, रविंद्र खुदरा, समर सिंह, महेंद्र जैन, मुकेश कुमार यादव, पूर्व पार्षद राजेश जाटव, महामंत्री अजय जैसवानी, विवेक बिरहा, कुमारी आकांक्षा मिश्रा, रमेश अहिरवार, मनोज गुप्ता, विवेक पांडे गोल्डन, इंटक अध्यक्ष बीएम तिवारी, शिक्षा प्रकोष्ठ अध्यक्ष रामनरेश त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।



