मध्य प्रदेश

तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटी 24 यात्री घायल, 6 जिला अस्पताल रैफर

10 मिनट लेट होने तेज रफ्तार से दौड़ा रहा था चालक,
देवरी के ग्राम करहैया के पास नेशनल हाईवे 45 की घटना,

रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । सोमवार को रायसेन जिले के देवरी से लगभग 12 किलोमीटर दूर जमुनिया और तीन महुआ करैया के बीच नरसिंहपुर जिले के करेली से रायसेन जिले के बरेली आ रही तेज रफ्तार जय बजरंग कंपनी की बस CG 04 E 3272, शाम 4 बजे अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें 24 से अधिक बच्चे बुजुर्ग महिलाएं घायल हो गए उनमें से 6 की हालत गंभीर होने के कारण जिन्हें रायसेन और नरसिंहपुर रेफर किया गया है।
जय बजरंग कंपनी की तेज रफ्तार बस रोज की तरह आज भी लेट होने के बाद और टाइम मिलाने के चक्कर में तेजी से दौड़ रही थी और बस में लगभग 60 सवारी से ज्यादा यात्री सवार थे जो देवरी के पास आकर पलट गई, इस हादसे में 24 यात्री घायल हो गए गंभीर घायलों को देवरी तहसीलदार दिनेश बरगले एवं पुलिस प्रशासन की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी पहुंचाया गया, जिनका प्राथमिक उपचार चल रहा है वहीं 6 लोगों को गंभीर चोट आने के कारण उनको रायसेन रेफर किया गया है । घटना स्थल पर तहसीलदार और पुलिस प्रशासन ने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और राहत कार्यों में जुट गए। यात्रियों ने बताया कि लेट करके चलाने में बस को सवारियां ज्यादा मिलती है इस कारण यह जय बजरंग कंपनी की बस भी लेट होकर अगला टाइम मिलाने के चक्कर में तेज रफ्तार से जा रहा थी और इस कारण नियंत्रण खोकर बस फोर लाइन रोड छोड़कर खेतों में जा गिरी। बस ड्राइवर गजराज मौके से फरार हो गया है।

Related Articles

Back to top button