पार्षद और उनके पति द्वारा नपा में मटके फोड़कर सीएमओ से किया अभद्र व्यवहार, दी गंदी गालियां

भगवाकरण का लगाया आरोप
मौजूद पार्षदों व अन्य लोगों ने दिए घटना के विरोध में दिए कथन
रायसेन । रायसेन जिले के बेगमगंज नगर पालिका में उस समय हंगामे की स्थिति निर्मित हो गई जब वार्ड क्रमांक 1 से कांग्रेस पार्टी की महिला पार्षद अपने पति पूर्व पार्षद के साथ जल संकट के संबंध में तीन चार अन्य लोगों के साथ हाथों में खाली मटके लेकर पहुंचे और मटके फोड़कर सीएमओ के चेंबर में घुसकर गली गलोच और चप्पल मारने की धमकी देने लगी वहां मौजूद पार्षदों व पार्षद प्रतिनिधियों द्वारा बीच बचाव किया गया।
आपको बता दें कि वार्ड क्रमांक एक की कांग्रेस पार्षद शाइस्ता पति अकरम हुसैन तीन चार लोगों के साथ नगर पालिका पहुंची थी पेयजल संकट को लेकर आक्रोश था टैंकरों कि पेमेंट को लेकर सीएमओ कृष्णकांत शर्मा से हुज्जत करते हुए चेंबर में घुस गए मटके फोड़ने के बाद गंदी-गंदी गालियां देते हुए भगवाकरण का आरोप लगाया सूचना पर एसडीएम सौरभ मिश्रा और पुलिस भी नगर पालिका कार्यालय पहुंच गई थी लेकिन उससे पहले वह लोग चले गए।
सीएमओ कृष्णकांत शर्मा द्वारा लिखित रूप से थाना प्रभारी को आवेदन देकर संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है आवेदन में कहा गया है कि नगरीय क्षेत्र मे भीषण जल संकट व्याप्त है नगर के वार्डो मे निजी टेंकरों से पानी सप्लाई किया जा रहा है। वार्ड कमांक एक पार्षद प्रतिनिधि अकरम हुसैन के द्वारा निजी टेंकरो के देयक भुगतान की मांग की गयी जिसके लिए एक दिवस का समय मागें जाने एवं निकाय के टेंकर द्वारा पानी सप्लाई हेतु बोला गया किन्तु संबंधित के द्वारा उक्त बातो को नजर अंदाज करते हुऐ पार्षद को स्वयं एवं 4 से 5 लोगो को चेम्बर मे लाया गया मटके फोड़े अभद्रता की गयी एवं शासकीय कार्य में बाधा डाली गयी है। बीच बचाव करने वाले पार्षदों के कथन संलग्न हैं। संबंधितों के खिलाफ प्रकाश दर्ज करने की बात कही गई है।
घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए मौजूद नपा उपाध्यक्ष सुदर्शन घोषी, पार्षदगण अजय जैन, ओमकार यादव, प्रवीण जैन, गुलाब रजक, राजेश यादव, पार्षद प्रतिनिधि राजीव दुबे, बृजेश लोधी आदि ने कथन स्वरूप आरोप लगाया है कि नगर पालिका में इस तरह दहशत का माहौल पैदा कर सांप्रदायिकता फैलाई जा रही है जिस पर अंकुश लगाया जाए।



