क्राइम
Crime: भाजपा नेता के भाई की गोली मार कर हत्या
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। मंगलवार की रात करीब 12 बजे गोरखपुर थाना के गुरुद्वारे के पास रहने वाले भाजपा नेता के भाई संजू मिश्रा पर अज्ञात लोगों ने फायरिंग कर दी। इस घटना में भाजपा नेता के पीठ में गोली लगी थी। जिन्हें की इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज के आईसीयू वार्ड भर्ती करवाया गया था। इलाज के दौरान सुबह करीब तीन बजे संजू मिश्रा की मौत हो गई।
मृतक के भांजे ने पुलिस को बताया कि अज्ञात लोग ने संजू मिश्रा को फोन करके घर के बाहर बुलाया और जैसे ही वह बाहर आए तो अंधेरे में गुप्ता टाल के समीप उन पर फायरिंग कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद से सभी आरोपी फरार हो गए। घायल अवस्था में उन्होंने ने हमलावरों के नाम अपने भांजे को बताए हैं। वहीं मौके पर पहुंची गोरखपुर थाना पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।



