मध्य प्रदेश

स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

ब्यूरो चीफ: शब्बीर अहमद
बेगमगंज । पंडित दीनदयाल उपाध्याय शासकीय महाविद्यालय में सघन जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग के द्वारा छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य जागरूकता के संबंध में जानकारी प्रदान की गई l जिसमें स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा एचआईवी, टीवी, मलेरिया, चिकनगुनिया एवं अन्य बीमारियों से संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकारियां छात्रों के साथ साझा की गई इस कार्यशाला में महाविद्यालय का परिवार के साथ-साथ छात्र छात्राओं ने भाग लिया । कार्यक्रम इतिहास विभाग द्वारा आयोजित किया गया जिसमें महाविद्यालय की प्राचार्य कल्पना जाम्बुलकर के द्वारा छात्राओं को विभिन्न प्रकार की जानकारी साझा की गई ताकि वह अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहे । कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर वीरेंद्र कुमार झारिया द्वारा किया गया। आभार सूरज पटेल द्वारा व्यक्त किया गया।

Related Articles

Back to top button