मध्य प्रदेश

जादू के माध्यम से दिया स्वच्छता का संदेश

रिपोर्टर : विशाल शिल्पकार
बेगमगंज ।
स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर विक्रम सिंह ठाकुर ने शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मैं जादू के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया तो लोग अचंभित जब हुए जिस समय उन्होंने डस्टबिन के रूप में बनाई गई थैली में कागज के टुकड़े डालकर स्लोगन लिखे रंग बिरंगे रुमाल निकालें बाद में एक डिब्बा मैं कागज को जलाया ढक्कन खोल ते ही सुंदर गुलदस्ता देखकर नागरिकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा श्री ठाकुर द्वारा जादू के माध्यम से अनेक करिश्माई चमत्कार दिखाते हुए स्वच्छता सर्वेक्षण से संबंधित एक बैनर एवं नंबर वन बेगमगंज और तिरंगा बनाया गया उस समय उपस्थित नागरिकों ने आनंद विभोर होते हुए जोरदार तालियों से जादूगर विक्रम सिंह ठाकुर का स्वागत किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में पधारे स्वास्थ्य मंत्री डां. प्रभु राम चौधरी, क्षेत्रीय विधायक रामपाल सिंह राजपूत ने जादू का भरपूर लुफ्त उठाते हुए विक्रम सिंह ठाकुर का मंच पर सम्मान किया।
शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बेगमगंज में छात्र-छात्राओं द्वारा दी गई विदाई समारोह एवं नगर पालिका परिषद बेगमगंज द्वारा टीशर्ट वितरण कार्यक्रम के द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में नगर बेगमगंज को नंबर वन बनाने के लिए ब्रांड एंबेसडर विक्रम सिंह ठाकुर द्वारा जादू के माध्यम से स्वच्छता संदेश दिया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button