महानदी में मिली ख़मतरा से लापता मनोज साहू की लाश

तलाश के दौरान एसडीआरएफ की टीम व ढीमरखेड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। ढीमरखेड़ा थाना अंतर्गत ग्राम खमतरा निवासी लापता मोटरसाइकिल मैकेनिक मनोज साहू की लाश महानदी से बरामद कर ली गई। मनोज साहू के लापता होने के बाद उसकी मोटर साइकिल महानदी के किनारे लावारिस हालत में मिली थी। जिसके बाद से ही ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी अभिषेक चौबे व एसडीआरएफ टीम के साथ मिलकर महानदी में मनोज साहू की तलाश कर रही थी । तलाश के दौरान ढीमरखेड़ा पुलिस को सफलता मिली और मनोज साहू की लाश महानदी से बरामद कर ली। ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि मनोज साहू पूरे कपड़े और जुते भी पहने हुए है । अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ कि मनोज साहू ने आत्महत्या की या फिर वह किसी हादसे का शिकार हुआ। ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा। फिलहाल लाश को पीएम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उमरियापान भेजा गया । ढीमरखेड़ा पुलिस मृत मनोज साहू की किस परिस्थिति में मौत हुई है हर पहलू पर जांच की जा रही है ।



