पर्यावरणमध्य प्रदेश

इंसान और प्रकृति का गहरा संबंध- यादव

विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधरोपण

सिलवानी। शनिवार को विश्व पर्यावरण के अवसर पर जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में मैं कोरोना वॉलिंटियर्स अभियान अंतर्गत कार्य कर रहे वॉलिंटियर्स ने शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में पीपल, गुलमोहर, नीम का पौधरोपण कर पर्यावरण दिवस मनाया। इस दौरान जन अभियान परिषद के ब्लाॅक समन्वयक वीरेन्द्र यादव ने कहा कि इंसान और प्रकृति का गहरा संबंध है। प्रकृति के बिना मानव जीवन असम्भव है, जहां लोग अपने स्वार्थ के लिए पेड़ों को काट रहे, पर्यावरण को प्रदूषित कर रहे है। वहीं विश्व पर्यावरण दिवस के दिन लोगों को पर्यावरण से जोड़ने के उद्देश्य से वॉलिंटियर्स द्वारा ग्रामो में पौधरोपण किया गया। विश्व पर्यावरण दिवस पर हमें सांकेतिक पौधारोपण कर आमजन को पर्यावरण पेड़ पौधों से जोड़ना है। नेचर सबको पसंद है, और पर्यावरण को सुन्दर बनाना हमारा नैतिक दायित्व है। इस मौके पर वॉलिंटियर्स रवि गुप्ता, प्रदीप कुशवाहा, दशरथ कुशवाहा, दीपक सोनी, प्रियांश राजपूत, रूपेश, पटवारी विजय सोनी, गोविन्द नामदेव, अरविंद पाठक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button