भोजपुर विकास यात्रा को लेकर विधायक पटवा ने ली बैठक
रिपोर्टर : रामभरोसे विश्वकर्मा
मण्डीदीप । औद्योगिक नगर में भोजपुर विधानसभा में आयोजित विकास यात्रा जो 5 से 25 फरवरी तक गांव और शहरी क्षेत्र में विकास यात्रा निकाली जाएगी। विकास यात्रा की तैयारियों को लेकर शनिवार को भोजपुर विधायक सुरेन्द्र पटवा ने बैठक आयोजित की। विधायक सुरेन्द्र पटवा ने कहा कि 5 फरवरी रविवार से भोजपुर के गगनबाड़ा से विकास यात्रा की शुरुआत होगी। विकास यात्रा सुबह 10 बजे से शुरू होकर देर रात तक चलेगी। इससे पूर्व मण्डीदीप के रविदास मंदिर पर विधायक पटवा द्वारा पूजा अर्चना की जाएगी। मंडल महामंत्री अमित जैन ने बताया विकास यात्रा का आगाज संत रविदास जयंती से किया जाएगा। विकास यात्रा के दौरान नागरिकों को केंद्र व प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई जा रही जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इस दौरान सभी मिलकर एक ऐतिहासिक विकास यात्रा निकालेंगे और हितग्राहियों को लाभ दिलाएंगे। बैठक के दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल, जिला महामंत्री रविन्द्र विजयवर्गीय, जिला उपाध्यक्ष जीवनसिंह पाल, अरविन्द जैन, प्रेम साहू, मण्डल अध्यक्ष पवन श्रीवास्तव, महामंत्री राजेश भवरे सहित सभी मण्डलो से पदाधिकारी मौजूद रहे।



