मध्य प्रदेश

हरदी अमकुही में अवैध शराब बेचने वाले पर कार्रवाई की मांग की

ग्रामवासियों ने नायाब तहसीलदार को दिया आवेदन,
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । उमरियापान थाना क्षेत्र के ग्राम हरदी अमकुही की महिलाओं ने गांव में बिक रही अवैध शराब के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को अमकुही और डूड़ी गांव की महिलाओ ने अवैध शराब पैकारी बंद कराने उमरियापान नायब तहसीलदार और थाने में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की हैं।
ग्राम की महिलाओं ने बताया है कि ठेकेदार द्वारा गांव में खुलेआम अपने कर्मचारियों के माध्यम से अवैध शराब बेच रह हैं। इससे गांव का माहौल खराब हो रहा है।
शराब की लत से बच्चे और नवयुवक बिगड़ रहे हैं। इससे उनके भविष्य पर खतरा मंडरा रहा है। इतना ही नहीं शराब पीकर महिलाओं के साथ घरेलू हिंसा की जा रही हैं।
इससे महिलाओं ने गांव में बिकने वाली अवैध शराब पर प्रतिबंध लगाए जाने मांग की है। साथ ही शराब बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई किए जाने की भी मांग की है। ज्ञापन के माध्यम से शासन प्रशासन को अवगत कराया जा रहा है कि यदि एक सप्ताह के अंदर उमरियापान थाना क्षेत्र के ग्राम अमकुही और डूड़ी में अवैध शराब कि पैकारी बंद नहीं हुई तो दोनों ग्राम की महिलाएं, पुरूष और युवा बड़ी संख्या में थाना के सामने धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। ज्ञापन सौंपते वक्त सुनील पटेल, संजय कुमार, अनीता बाई, शकुन बाई, फग्गोबाई, राजकुमारी बाई, राधाबाई सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे ।

Related Articles

Back to top button