मध्य प्रदेश

न्यू बस स्टैंड में सजी भक्ति की महफिल, देवी जागरण में देर रात तक झूमे श्रद्धालु

महाकाली, राधा-कृष्ण और शिव-पार्वती की जीवंत झांकियों ने मोहा मन, देवी गीतों की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ माहौल
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान ।  शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर न्यू बस स्टैंड दुर्गा उत्सव समिति उमरियापान के तत्वावधान में विशाल देवी जागरण का भव्य आयोजन किया गया ।  मां जगदम्बा की विशेष पूजा-अर्चना और आरती के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ ।  देवी गीतों, मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों और आकर्षक धार्मिक झांकियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया ।  पूरा आयोजन स्थल माता रानी के जयकारों से गूंज उठा और देर रात तक भक्तिमय माहौल बना रहा ।
कार्यक्रम में ओम्स म्यूजिकल्स ग्रुप के ओमप्रकाश (शोलू) पटेल एवं उनकी टीम ने एक से बढ़कर एक देवी गीतों की प्रस्तुतियां दीं ।  ‘छुम-छुम छना ना बाजे मैयां पाव पैजनियां’, ‘झोली भर दे शेरावाली’ और ‘ओ पंडा बाबा झंडा गाड़ दे मां के ऊंची पहाड़ियां में’ जैसे भक्ति गीतों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे ।  कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया । गीत-संगीत के बीच श्रद्धालु माता रानी के जयकारे लगाते रहे और पूरा परिसर भक्तिरस में डूबा रहा ।
*जीवंत झांकियों ने किया मंत्रमुग्ध*
देवी जागरण में महाकाली, राधा-कृष्ण और शंकर-पार्वती सहित विभिन्न धार्मिक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं । कलाकारों ने नृत्य और अभिनय के माध्यम से देवी-देवताओं के स्वरूपों को जीवंत कर दिया ।  झांकियों की मनमोहक प्रस्तुति देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था, मानो देवी-देवता साक्षात उमरियापान की धरा पर उतर आए हों । उपस्थित श्रद्धालुओं ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया ।
*जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की रही उपस्थिति*
कार्यक्रम में विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह, सरपंच अटल ब्यौहार, मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, विजय दुबे, गोविन्द प्रताप सिंह, जयप्रकाश चौरसिया, राजेश ब्यौहार, जितेन्द्र अरोरा, राजा चौरसिया, प्रमोद असाटी, दिनेश ठाकुर, अखिलेश नामदेव, पप्पू चौरसिया, शैलेन्द्र पौराणिक, अजीत पाण्डेय, बसोरी चौरसिया, राकेश यादव, अंकित झारिया, सतीश गौतम, दिन्नू चौरसिया, अश्वनी शुक्ला, दिनेश असाटी, विनोद चौरसिया, रोहित बिलौहा, संजीत चौरसिया, प्रदीप चौरसिया, विवेक (रिंकू) मिश्रा, संदीप सोनी, पियूष मिश्रा, लकी, शुभांश मिश्रा,मिकी, शुशांक चौरसिया सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।
न्यू बस स्टैंड दुर्गा उत्सव समिति के अध्यक्ष मोहन चौरसिया, उपाध्यक्ष संतोष चौरसिया, प्रदीप ताम्रकार, प्रशांत चौरसिया, आशु चौरसिया, शरद चौरसिया, शैलेश बाजपेयी, क्लोज चौरसिया, मनोज विश्वकर्मा, जगमोहन चौरसिया, शैलेंद्र बाजपेयी, मंझल चौरसिया, शुशांक त्रिपाठी, रोहित, मन्नु, शाहिल, संदीप, नीलेश, डीके चौरसिया, कल्ला विश्वकर्मा, सुशील चौरसिया, पंकज, अप्पी, राजुल, राजू, मोहित, सतीश विश्वकर्मा,लली, अम्मू, बेटू, प्रचित, यश, दक्ष, दीप्पू सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे। पत्रकार सतीश चौरसिया भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।
*पुलिस प्रशासन ने संभाली व्यवस्था*
देवी जागरण के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी महेंद्र जायसवाल , बीएस मार्को, एएसआई गया प्रसाद मोगरे, अनिल पांडेय आदि पुलिस स्टाफ तैनात रहा । कार्यक्रम के सफल आयोजन पर समिति अध्यक्ष मोहन चौरसिया ने क्षेत्र की जनता, श्रद्धालुओं और पुलिस प्रशासन के सहयोग की सराहना करते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया ।

Related Articles

Back to top button