पर्यावरणमध्य प्रदेश

विश्व पर्यावरण दिवस पर लगाएं गए विभिन्न प्रकार के पौधे

पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प, श्रीवास्तव माइंस गांधीग्राम में वृहद पौधारोपण का आयोजन
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर गांधी ग्राम बुढ़ागर में लगाए गए विभिन्न प्रकार के पौधे । हमारी धरती हमारा भविष्य को ध्यान में रखते हुए विश्व पर्यावरण दिवस के इस अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन के आवाहन पर जिला कलेक्टर दीपक सक्सेना, खनिज अधिकारी रत्नेश दीक्षित एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के प्रमुख के पी सोनी के निर्देशन में 5 जून गुरुवार को गांधीग्राम माइंस में पौधारोपण किया गया । इस पौधारोपण में 201 विभिन्न प्रकार के पौधे रोपित किए गए। इन पौधों को संरक्षित करने का संकल्प भी लिया।
इस अवसर पर गांधीग्राम माइंस के विनोद श्रीवास्तव , शुभम श्रीवास्तव, इंजीनियर अभय सिंह, अंकित शुक्ला, अभिषेक गुप्ता, एवं स्टाफ में उपस्थित शुभम चौरसिया, श्याम चौरसिया, राजेश चौरसिया, साहिल यादव, अजय पाठक, नितेश पांडे, राज रजक सहित समस्त स्टाफ ने पौधारोपण कर वृक्षों को संरक्षित करने का एक साथ संकल्प भी लिया।

Related Articles

Back to top button