मध्य प्रदेश

जनपद पंचायत परिसर में गंदगी का आलम

सिलवानी। स्वच्छ भारत अभियान राष्ट्रीय स्तर का अभियान है। जिसका उद्देश्य है गलियों सड़कों तथा कार्यालय को साफ सुथरा रखना, ब्लाक स्तर पर स्वच्छता को बनाए रखना है, लोगों को जागरूक करने की पूरी जवाबदारी जनपद पंचायत की रहती है परन्तु आशाओं एवं उद्देश्यों के विपरीत सिलवानी मुख्यालय का जनपद पंचायत कार्यालय खुद गंदगी से सराबोर है। ऐसी स्थिति में आम जनता को जागरूक करना शासन की मंशा पर पानी फेरता नजर आ रहा है। जनपद पंचायत का मुख्य कार्यालय जिस पर लगभग 67 से भी ज्यादा ग्राम पंचायतों की स्वच्छता की जवाबदारी है वह इस समय अपनी ही व्यथा पर रोता नजर आ रहा है।

Related Articles

Back to top button