मध्य प्रदेश
जनपद पंचायत की सामान्य सभा की बैठक संपन्न

सिलवानी । शुक्रवार को जनपद पंचायत सिलवानी के सभागर में सामान्य सभा की बैठक का आयोजन तरुवरसिंह राजपूत अध्यक्ष जनपद पंचायत की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में गंगा जल संवर्धन अभियान, 15 वित्त 2024.25 की कार्य योजना तथा समस्त विभागों की समीक्षा बैठक पर चर्चा की गई। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी नीलम रायकवार एवं समस्त विकासखंड अधिकारी उपस्थित हुए एजेंडा अनुसार बिंदुओं पर चर्चा के उपरांत सर्वसम्मति से बैठक का समापन हुआ।



