मध्य प्रदेशराजनीति

जिला पंचायत सदस्य कविता पंकज राय ने समर्थकों सहित मुख्यमंत्री का लड्डुओं से तुला दान कर किया भव्य स्वागत

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के बड़वारा आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। जिला पंचायत सदस्य कविता पंकज राय ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का लड्डुओं से तौलकर तुला दान किया। इसके बाद लड्डुओं को जनमानस में बाँटकर श्रद्धा और उत्साह के साथ स्वागत सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर ढीमरखेड़ा जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे, रमन शुक्ला, जगदीश राम, सरपंच अनिल बागरी, सरपंच गणेश साहू, सरपंच राहुल दुबे, संजय सिलौड़ी, संतोष बर्मन, रात्रलोचन राय, चलराम नगरी, नीरज बर्मन, रानशरण राजभर, मीडिया प्रतिनिधि धीरज जैन, शुभम चौधरी, ओन चौकसे, अरविंद तिवारी सहित ढीमरखेड़ा क्षेत्र से हजारों लोग उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने क्षेत्र की जनता को हृदय से धन्यवाद देते हुए सभी को शुभकामनाएँ और बधाइयाँ दीं।

Related Articles

Back to top button