धार्मिकमध्य प्रदेश

जिला पंचायत सदस्य ने कलेक्टर और एसपी से मुलाकात कर सौंपा पत्र

नवरात्र में आवश्यक व्यवस्था बनाने में पुलिस बल उपलब्ध कराने
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । सिलौंडी क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य और सभापति कविता पंकज राय ने कलेक्टर आशीष तिवारी से मुलाकात कर सिलौंडी क्षेत्र के नवरात्र के दौरान धार्मिक आयोजन में आवशक पुलिस व्यवस्था बनाने पत्र दिया है।
मां वीरासन देवी में भक्तों की सुविधा हेतु आवश्यक व्यवस्था बनाने की मांग की है।
एसपी अभिनय विश्वकर्मा से मुलाकात कर मां वीरासन देवी मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस बल की मांग की है साथ ही चल समारोह में भी सिलौंडी, दशरमन, कछार गांव, मुरवारी में अधिक प्रतिमा होने के कारण अतिरिक्त पुलिस बल की व्यवस्था करने की मांग की है। मां वीरासन देवी में 29 सितंबर 2025 को देवी जागरण में लाखों भक्तो की आने की संभावना को देखते हुए आवश्यक पुलिस बल भेजने पत्र सौंपा है।
गौरतलब है कि हर वर्ष मां वीरासन देवी मंदिर में जिला पंचायत सदस्य कविता पंकज के माध्यम से विशाल भंडारा और देवी जागरण का कार्यक्रम होता आ रहा है। जिसमें देश प्रदेश के प्रसिद्ध गायकों के माध्यम से मां वीरासन देवी की भक्ति की जाती है इस साल भी 29 सितंबर 2025 को विशाल भंडारा और रात्रि में प्रसिद्ध गायकी संजो बघेल का देवी जागरण का आयोजन निश्चित है।

Related Articles

Back to top button