माई के धाम में लगे ज्वारे, लगी भक्तों की कतार, दिन रात मां काल कलेही की आराधना

पंडालो सहित मंदिरों में देर रात तक भक्तों की भीड़
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। जबलपुर जिले में मां जगत जननी की उपासना करने और मां काल रात्रि की आराधना करने चारों ओर धूम मची हुई हैं। माता रानी की घट स्थापना के बाद से कई वर्षो से विराजमान माता दरबार में माई के बड़े बड़े ज्वारे नजर आ रहे हैं। जगत जननी मां ने पूर्ण श्रृंगार कर दिव्य दर्शन करने वाले भक्तों को आशीर्वाद प्राप्त हो रहा हैं। महा अष्ठमी की तैयारी शुरू हो गई हैं। दस दिनों तक विराजमान मां जगत जननी की भक्ति भाव से सुबह शाम आराधना के साथ महा आरती में देवी धाम दर्शन करने भक्तों की भीड़ नजर आ रही। ग्रामीण क्षेत्र में विराजमान मां जगत जननी काल कलेही दरबार सरौली धाम मझागवा सिहोरा में नव रात्रि पर्व के प्रथम दिन से माता रानी के मन्दिर प्रांगण में घट स्थापना एवं ज्वारे बोए गए थे। मां दुर्गा शक्ति, माता शारदा देवी, मां काली के द्वारे बड़े बड़े ज्वारे नजर आ रहे हैं । इस दौरान माता रानी काल कलेही दरबार में पुजारी सुमित चतुर्वेदी द्वारा मां काली मईया की आराधना दिन रात कर रहे हैं।
इस दौरान10 अक्टूबर को कन्या भोजन एवं भंडारे का आयोजन दिन गुरूवार को किया जाएगा। आयोजक समिति ने इस समारोह में सभी भक्तगण सादर आमंत्रित किया हैं।



